Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला जिला परिषद की विशेष समीक्षात्मक बैठक संपन्न  

 

 

सरायकेला जिला परिषद कार्यालय के समीप स्थित बहुउद्देशीय भवन में जिला परिषद बोर्ड की एक विशेष समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने की

 

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कई योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया इसके अलावा जिला परिषद कार्यालय से चोरी हुए सामग्रियों के संबंध में सदस्यों को सूचित करने और कार्यालय की सुरक्षा के लिए चारदीवारी एवं सड़क निर्माण करने का निर्णय लिया गया

 

जिला परिषद के आय स्त्रोत में वृद्धि के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए इनमें 13 एफसी की राशि से सरायकेला वार्ड नंबर 6 में मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने और जिला परिषद द्वारा बैंक ऑफ इंडिया गौरांगडीह को दिए गए दुकान परिसर में शौचालय निर्माण करने का प्रस्ताव शामिल है

बैठक में माननीय व्यवहार न्यायालय सरायकेला के बगल में स्थित दुकान संख्या 4 के आवंटन को रद्द करने का निर्णय लिया गया क्योंकि दुकानदार द्वारा 16 अगस्त 2019 से किराया नहीं दिया गया था

 

बैठक में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो डीडीसी रीना हादसा जिप सदस्य कालीचरण बानरा सहित अन्य जिप सदस्य उपस्थित थे

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *