LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

सरायकेला: जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से कूचकर कर दी हत्या सरायकेला (संवाददाता)।

सरायकेला थाना क्षेत्र के बड़बिल चौक के समीप रंगपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

 

मृतक की पहचान लक्ष्मण हेंब्रम के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और छोटे भाई ने बड़े भाई पर पत्थर से हमला कर दिया।

 

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण हेंब्रम को तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *