सरायकेला के छऊ गुरु विजय साहू की नई मिशन: ग्रामीण युवाओं को मुफ्त में छऊ नृत्य सिखाना”
सरायकेला के छऊ गुरु विजय कुमार साहू ने सेवानिवृति के बाद एक नई मिशन शुरू की है। वे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और बच्चों को मुफ्त में छऊ नृत्य सिखा रहे हैं।
पिछले तीन वर्षों में, गुरु विजय साहू ने 150 से अधिक बच्चों को सरायकेला शैली के छऊ नृत्य की शिक्षा दी है। वे राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला में 8 अक्टूबर 1990 से 31 दिसंबर 2020 तक वरीय अनुदेशक के रूप में कार्यरत थे।
गुरु विजय साहू का कहना है कि वे छऊ नृत्य कला को जीवित रखने के लिए कार्य करते रहेंगे। वे आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी निशुल्क रूप से छऊ नृत्य सिखाने की योजना बना रहे हैं।
गुरु विजय साहू का परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी छऊ नृत्य के लिए कार्य करता आ रहा है। उनके पिता स्व. गुरु केदार नाथ साहू पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं।