LatestNewsNews postसरायकेला

सरायकेला के गोविंदपुर चौक के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने किया उदघाटन

सरायकेला :- राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर चौक के पास इंडियन ऑयल की आरती फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) का गुरुवार को फीता काट कर उदघाटन किया. इस दौरान पेट्रोल पंप के संचालक खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सोय को अपने नये व्यवसाय के लिये शुभकामना दी. इस दौरान मुख्य रुप से पूर्व विधायक मंगल सोय, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विक्की सोय, आरती सोय, विजय महतो, रामानाथ महतो, उदय सिंहदेव, सुधीर मंडल, प्रशांत महतो, विश्वजीत प्रधान, सुदामा हाईबुरू समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *