Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला के सिदाडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुई सांसद जोबा माझी

 

 

सरायकेला(प्रकाश कुमार गुप्ता): सरायकेला प्रखंड के सिदाडीह में नव युवक कल्याण समिति द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, कृष्णा बास्के आदि उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिता के दौरान सांसद समेत अन्य अतिथियों ने सेमीफाइनल खेलने वाली टीम के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर सांसद ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा खेल में हार और जीत खेल के दो पहलू हैं।

अगर जीत मिली तो अपना अनुशासन नहीं खोना चाहिए, वहीं हार हुई तो गलतियों से सबक लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना दी और कहा अनुशासन में रहकर बेहतर प्रदर्शन करने वाला ही अच्छा खिलाड़ी होता हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंची सांसद का आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर रामसिंह हेम्ब्रम, आयोजन समिति के सुकु मुर्मू, सुरु हांसदा, सालखू टुडू, भीम सोरेनसमेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *