Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला-खरसावाँ की जलछाजन परियोजनाओं को राज्य स्तरीय सम्मान, दो प्रखंडों को मिले 20-20 लाख के पुरस्कार  

 

 

सरायकेला-खरसावाँ। जिले के सरायकेला और राजनगर प्रखंड में संचालित जलछाजन परियोजनाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय सम्मान मिला है। दोनों प्रखंडों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत चल रहे वाटरशेड कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन पर 20-20 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

यह सम्मान 20 नवम्बर को लोहरदगा के कुड़ु प्रखंड में आयोजित झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के राज्य स्तरीय वाटरशेड महोत्सव में प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दिपिका पांडेय सिंह ने की। मंत्री ने ही दोनों प्रखंडों को पुरस्कार प्रदान किया।

 

समारोह में सरायकेला-खरसावाँ जिले की ओर से उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में जिला कृषि पदाधिकारी, जलछाजन पदाधिकारी, कर्मी और जलछाजन समितियों के सदस्य शामिल हुए। कुल मिलाकर लगभग 100 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

जिले द्वारा लगाए गए प्रदर्शन स्टॉल में विभिन्न जलछाजन गतिविधियों—स्टेगरड कंटूर ट्रेंच, वाटर एब्जॉरबेशन ट्रेंच, ट्रेंच कम बंड, मेढ़बंदी, तालाब निर्माण, लूज बोल्डर चेक डैम, मिट्टी के चेक डैम, पौधारोपण और कृषि-बागवानी उत्पादन—का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

 

जलछाजन मिशन की इन परियोजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा के विस्तार, कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी और ग्रामीण जीवन स्तर के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *