सरायकेला–खरसावाँ से एक महत्वपूर्ण पहल—जिले के दूरस्थ पीवीटीजी गाँवों तक अब स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचेंगी गाँव–गाँव
आज उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर से तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


यह पहल हंस फाउंडेशन, एनएचएम झारखंड और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि कुचाई, नीमडीह और चांडिल प्रखंड के चयनित पीवीटीजी गाँवों, जो प्रधानमंत्री जनमंज योजना के अंतर्गत आते हैं, वहाँ अब लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
इन मोबाइल मेडिकल यूनिट्स में एक चिकित्सक, एक नर्स और एक एएनएम तैनात रहेंगे। ये वाहन गाँवों का भ्रमण कर करीब 20 प्रकार की स्वास्थ्य जाँच नि:शुल्क करेंगे।
साथ ही ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, दवाओं की सुविधा, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
उपायुक्त ने कहा—इस पहल से जिले के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच मजबूत होगी और ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

