सरायकेला-खरसावां: अवैध बालू परिवहन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जब्त
इस अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाएगा और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके।

