Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला-खरसावां: चोरी की दो बाइक, ट्रैक्टर इंजन और देशी कट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोककर कागजात की मांग की। कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर दोनों से पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्होंने मोटरसाइकिल को चोरी का बताया। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक तथा कुचाई व दलभंगा ओपी के पदाधिकारी शामिल थे।

 

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने खुलासा किया कि उनके पास एक और चोरी की मोटरसाइकिल तथा चोरी का ट्रैक्टर इंजन भी छुपाकर रखा गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सभी सामान बरामद कर लिया। इसके अलावा आरोपियों ने बताया कि वे एक देशी कट्टा और जिंदा गोली भी छुपाकर रखे हुए हैं, जिसे पुलिस ने तुरंत बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बालक को निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोरवा, बिरसिंहडीह, थाना अड़की, जिला खूंटी के रहने वाले 23 वर्षीय मंगल मुंडा उर्फ चोड़े के रूप में हुई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *