“सरायकेला खरसावां में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 15.70 एकड़ खेती नष्ट”
सरायकेला खरसावां जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 7 फरवरी 2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 15.70 एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया।
कुचाई थाना क्षेत्र में 5.70 एकड़, ईचागढ़ थाना क्षेत्र में 1.5 एकड़ और दलभंगा ओपी थानांतर्गत ग्राम सुरसी, अतरा, गिलुआ और चोपोडीह में लगभग 8.5 एकड़ में अवैध अफीम को नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियान के तहत की गई है, जिससे ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।