सरायकेला खरसावां में रेफरियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
अर्जुना स्टेडियम खरसावां में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार जिले के रेफरियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय रेफरी श्री ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि रेफरिंग अब न केवल एक शौक है, बल्कि आजीविका का साधन भी बन गया है। उन्होंने कहा कि सही प्रशिक्षण और मेहनत से इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है और नौकरी की तलाश करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।


श्री ठाकुर ने फुटबॉल में रेफरियों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा करते हुए नए अंतरराष्ट्रीय नियमों की जानकारी दी। उन्होंने जिले में रेफरीयों के स्तर को ऊंचा करने के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र की सराहना की।
कार्यक्रम में डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार और कई अन्य रेफरी उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य रेफरियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान कर उनके कौशल में सुधार करना है।

