DC saraikelaNewsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला-खरसावां में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक संपन्न

 

 

सरायकेला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत की संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के नक्सल प्रभावित और दूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी एवं समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत सेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर, एंटी मलेरिया टीकाकरण अभियान, बैंकिंग सुविधाएं और संचार सुविधा जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला निवेदिता नियति, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र उराव और अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *