LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

सरायकेला।

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने “प्रहरी पहल” के तहत जिले में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान अपराध नियंत्रण, ड्रंक एंड ड्राइव, रेस ड्राइविंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार अभियान का संचालन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला/चांडिल के नेतृत्व में किया गया। अभियान में जिले के सभी अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारी, जिसमें राजनगर थाना भी शामिल था, सक्रिय रूप से भाग लिए।

इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जांच की, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर निगरानी रखी और कानून का पालन सुनिश्चित किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना और अपराध पर नियंत्रण स्थापित करना बताया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *