Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

 

 

सरायकेला में उत्पाद विभाग की टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के निमापाड़ा में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने 9 PM व्हिस्की की 78 पेटी, जिसमें कुल 702 लीटर शराब थी, को जब्त किया है।

 

इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

छापेमारी का नेतृत्व अधीक्षक उत्पाद सौरभ तिवारी के निर्देश पर किया गया था। यह कार्रवाई उपायुक्त महोदय सरायकेला के निर्देशानुसार की गई थी। उत्पाद विभाग की टीम ने इस कार्रवाई में सफलता हासिल की है और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *