DC saraikelaLatestNewsNews postसरायकेला

सरायकेला में बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 बच्चों को बचाया गया

सरायकेला जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ गठित टास्क फोर्स ने आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी की। इस दौरान 4 बच्चों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें बाल कल्याण समिति सरायकेला द्वारा उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

 

टास्क फोर्स की टीम में शामिल थे बाल कल्याण समिति सरायकेला के सदस्य सैयद आयाज़ हैदर, ज़िला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर, युवा संस्था के मुकेश पांडेय, चाइल्ड हेल्प लाइन के विश्वाजित कुमार और डालसा के पी एल वी सुखरंजन। टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर बाल मजदूरी के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *