सरायकेला में झामुमो का बड़ा फैसला, हरि लोहार बने व्यवसायी मोर्चा के जिला अध्यक्ष
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरायकेला-खरसावां जिला समिति का विस्तार करते हुए केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी ने हरि लोहार को व्यवसायी मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है.


नियुक्ति की खबर मिलते ही हरि लोहार के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्हें माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर बधाइयां दे रहे हैं.
हरि लोहार ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे. वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में जुटे रहेंगे और व्यवसायी वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे.
नई नियुक्ति से स्थानीय संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. हरि लोहार की नियुक्ति को झामुमो की मजबूती के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

