Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तत्वावधान में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

 

 

सरायकेला, 30 अगस्त 2025 :

झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तत्वावधान में विनायक फंडामेंटल रिसर्च एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा शनिवार को मेगा स्किल सेंटर सरायकेला के प्रांगण में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर विनायक फंडामेंटल रिसर्च एंड एजुकेशन सोसाइटी सीएससी स्किल की सक्रिय भागीदारी रही। संगठन द्वारा संचालित बिरसा योजना अंतर्गत खरसावां प्रशिक्षण केंद्र के कुल 50 लाभार्थियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया, जिनमें से 10 अभ्यर्थियों का चयन त्रिपुर स्थित सहाना क्लॉथिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से दो लाभुकों को सिलाई मशीन और पांच लाभुकों को टूलकिट का वितरण किया गया। वहीं, CMC स्किल सरायकेला के कुल 17 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को ऑफ़र लेटर प्रदान किए गए।

 

ड्राइव के दौरान सहाना क्लॉथिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि पवन कुमार तथा SCM गारमेंट्स के प्रतिनिधि संजय कुमार ने चयनित लाभार्थियों को प्लेसमेंट से संबंधित प्रक्रियाओं एवं अन्य मिलने वाले लाभ की जानकारी साझा की।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में विनायक फंडामेंटल रिसर्च एंड एजुकेशन सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी शौर्य वैभव के मार्गदर्शन में राकेश कुमार, संतोष कुमार, भूमिका केसरी, मनीषा, ममता कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रगति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी एवं अनिल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *