सरायकेला में कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल झाड़ स्थित घर से 500 पेटी विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सुखदेव कुम्भकर, साजन कुमार गुप्ता, आकाश राम और दीपक कुम्भकर के रूप में हुई है। सभी आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी-छिपे विदेशी शराब जमा करने और इलाके में उसकी बिक्री में शामिल थे।



छापामारी में पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार मुर्मू के साथ आकाश दीप, श्याम बाबू राठौर, दीपनारायण सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि यह अवैध शराब नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई है, और आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

