Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर छऊ कलाकारों की अनोखी पहल

 

 

खरसावां: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर आज सरायकेला प्रखंड के गोविंदपुर और भुरकुली गांव में छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी।

 

कलाकारों ने नृत्य, गीत और अभिनय के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया कि नशा विनाश का कारण है और इससे दूर रहना ही जीवन को बेहतर बनाता है। सिगरेट, शराब, गांजा और अन्य नशे न केवल शारीरिक बीमारियों जैसे हृदय रोग और कैंसर का कारण बनते हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ते हैं।

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। कलाकारों ने लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। बताया गया कि झारखंड में हर दिन औसतन 10 लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है, जिनका मुख्य कारण लापरवाही और नशा है।

 

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कलाकारों ने यह संदेश दिया कि सुरक्षित जीवन के लिए नशा छोड़ना और नियमों का पालन करना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और कलाकारों के प्रयास की सराहना की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *