LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं

सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

 

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में साइबर ठगी, वृद्धा पेंशन के लंबित मामले, राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग को की-बोर्ड उपलब्ध कराने, सक्सेशन-म्यूटेशन, छात्रवृत्ति वितरण तथा सड़क और जलमीनार निर्माण से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

 

इस दौरान उपायुक्त ने दृष्टिबाधित दिव्यांग नागरिक से संवाद करते हुए सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली और उन्हें जीविकोपार्जन हेतु की-बोर्ड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले की सभी यात्री बसों में दिव्यांगजनों के लिए सुगम और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित की जाए। किसी बस द्वारा दिव्यांग यात्रियों की अनदेखी पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *