सरायकेला में शोक की लहर: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा
पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान चंपाई सोरेन बेहद भावुक नजर आए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं।



सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा तथा जनप्रतिनिधि रमेश हांसदा ने मौके पर पहुंचकर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अन्य जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का भी लगातार पहुंचना जारी है।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

परिजनों के अनुसार, वीर सोरेन का अंतिम संस्कार आज ही पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

