DC saraikelaNewsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

 

 

सरायकेला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आज समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताईं। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को सुना और जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पारिवारिक बंटवारा, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्ड निर्गत करने जैसी समस्याएं सामने आईं। उपायुक्त ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर त्वरित एवं यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का मूल उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है और अन्य कार्यदिवसों में भी नागरिक समाहरणालय आकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *