सरायकेला में विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुई सांसद जोबा माझी
सरायकेला: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने बुधवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सांसद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई। सरायकेला पुराना बस स्टैंड स्थित मंदिर पहुंच सांसद ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। वहीं बड़ा टांगरानी स्थित भगवान विश्वकर्मा के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। पूजा अर्चना के पश्चात सांसद ने भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। सांसद ने कहा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर वह सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती है। इस मौके पर पठानमारा पंचायत की मुखिया खुशबू होनहागा, झामुमो के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, समाजसेवी संजय होनहागा, जॉनी हाजरा आदि उपस्थित रहे।



