Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला प्रखंड के कमलपुर और मुड़कुम पंचायत में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ

 

दोनों पंचायतों में अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी योग्य योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए। अबुआ आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, राजस्व विभाग और पेंशन योजनाओं के स्टॉल पर खासा उत्साह देखा गया।

 

मुड़कुम पंचायत में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता ने शिविर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था की समीक्षा की और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, सीडीपीओ, प्रखंड समन्वयक सावन सोय, गणेश महतो, प्रीतम कुमार नाग, रश्मि लामय, मुखिया नव किशोर सरदार, प्रमिला हेमब्रम, अजीत सरदार, श्यामलेंदु दास, ममता महतो, नामी सिंह मुंडा, सुशील मुंडा, राहुल कुमार, चित्त रंजन महतो, भुवानी प्रमाणिक, सुनीता सुरीन, सुशील कुमार गोप और जयराम तांती सहित कई ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके गांव में उपलब्ध कराना था, जिसमें आज बड़ी संख्या में लोगों ने सक्रिय भागीदारी दिखायी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *