JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

स्थापना दिवस पर XLRI की 48 सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय का दौरा किया

जमशेदपुर।

झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक्सएलआरआई जमशेदपुर की CXO-4 लीडरशिप स्ट्रेंथेनिंग टीम के 48 सदस्यों ने शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय एवं सदर अस्पताल का निरीक्षण दौरा किया। टीम का स्वागत जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा और जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने किया। स्वागत के बाद अधिकारियों ने टीम को सदर अस्पताल की आपातकालीन सेवा, ओपीडी, जनरल वार्ड और कैंटीन सहित विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कराया।

 

निरीक्षण के दौरान XLRI टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्था की सराहना की। टीम ने सफाईकर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अस्पताल की कार्यशैली अनुकरणीय है।

 

दौरे के दूसरे चरण में टीम सिविल सर्जन कार्यालय पहुँची, जहाँ सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने उनका स्वागत किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की 24×7 सेवाओं, नियमित टीकाकरण, प्रसव पूर्व जाँच, संस्थागत प्रसव, यक्ष्मा, कुष्ठ और मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

इस मौके पर श्री बिमल कुमार मंडल और वरुण पाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, प्रबंधन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को साझा करना रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *