JamshedpurNewsझारखण्ड

स्थिरता प्रदान करने वाला बजट

 

भारत सरकार का वार्षिक बजट 2026-27 देश की अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करने वाला तथा ज़मीनी स्तर पर पूंजी निर्माण एवं वितरण की प्रक्रिया को सशक्त करने वाला है। बजट में केन्द्रीय करों के सरलीकरण एवं प्रत्यक्ष करों की दर कम करने तथा राजकोषीय घाटा को नियंत्रित करने के प्रावधान किये गये हैं। यह बजट आम आदमी की कठिनाइयों को कम करने तथा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में सामान्य जन को राहत पहुँचाने वाला है। आर्थिक सुधारों को जारी रखते हुए विकास के लाभ को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने की प्रक्रिया को भी यथासंभव तेज करने के प्रावधान बजट का महत्वपूर्ण अवयव है। यह बजट वर्ष 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को योजनाओं का अंग बनाने का आधार वर्ष है। इसके माध्यम से योजनात्मक विकास गतिशील होगा और शहरी क्षेत्रों का विकास भी गति पकड़ेगा। कुल मिलाकर यह बजट अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला तथा भारत की बौद्धिक संपदा को अंतरराष्ट्रीय आयाम देने की राह प्रशस्त करने वाला है। यह बजट लोक लुभावन वादों से निरपेक्ष है।

 

*-सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पश्चिम*

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *