Newsझारखण्ड

सुजन स्टील (SINI) की विस्तार परियोजना को लेकर जनसुनवाई संपन्न

 

सुजन स्टील एंड पावर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की विस्तार परियोजना को लेकर शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। यह जनसुनवाई 7 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कंपनी परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

जनसुनवाई की अध्यक्षता एसडीओ अभिनव प्रकाश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RO-JSPCB) के जितेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जिला परिषद सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जनसुनवाई में कमलपुर, उपर दुगनी, सीनी और मोहितपुर पंचायत के मुखिया सहित कई ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने परियोजना के संभावित प्रभाव, पर्यावरण, रोजगार और स्थानीय सुविधाओं को लेकर अपने प्रश्न और जिज्ञासाएं रखीं।

ग्रामीणों द्वारा उठाए गए सभी सवालों का कंपनी प्रबंधन की ओर से विस्तारपूर्वक और संतोषजनक उत्तर दिया गया। कंपनी प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि विस्तार परियोजना के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के हित और नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

जनसुनवाई के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन के जवाबों पर संतोष जताया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *