स्व. रामदास सोरेन के श्राद्धक्रम में जुटे नेता, बिशु हेंब्रम ने दी श्रद्धांजलि
सरायकेला। पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के जमशेदपुर के घोड़ाबांदा स्थित पैतृक आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ श्राद्धक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य बिशु हेंब्रम, युवा मोर्चा के संगठन सचिव संजय हांसदा, धनु टुडू, चतुर हेमब्रम और दिवाकर पत्रों सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में पारंपरिक करम रीति के अनुसार उनके परिवार को धोती और वस्त्र भेंट किए गए। उपस्थित नेताओं ने स्व. सोरेन के योगदान को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

केंद्रीय सदस्य बिशु हेंब्रम ने कहा कि “रामदास सोरेन समाज और शिक्षा के स्तंभ थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।”

