Newsझारखण्ड

स्व. सीताराम रूंगटा की जयंती पर चाईबासा गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): स्वर्गीय सीताराम रूंगटा जी की 106वीं जन्मतिथि के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा शाखा की ओर से चाईबासा गौशाला में गौ सेवा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौशाला में मौजूद लगभग 450 गायों की सेवा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन चाईबासा शाखा के गौ सेवकों के सहयोग से किया गया, जिसमें गौशाला की गायों को गुड़, चोकर, पशुआहार, हरी सब्जियां और घास खिलाई गई। मंच के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर सेवा कार्य में भाग लिया और गौशाला प्रबंधन के साथ सहयोग किया।

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, राष्ट्रीय सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया, चाईबासा शाखा के अध्यक्ष आशीष चौधरी, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुनीत सराफ, आदित्य राज अग्रवाल, प्रियांशु केडिया, राजेश पिरोजीवाला, पंकज अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, हर्षित सोनी एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश अग्रवाल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. सीताराम रूंगटा जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए सेवा और सामाजिक कार्य करना संस्था की प्राथमिकता रही है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है।

गौशाला प्रबंधन ने मारवाड़ी युवा मंच के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *