स्व. सीताराम रुंगटा की 106वीं जयंती पर श्रद्धांजलि और रक्तदान शिविर
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिम सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व संरक्षक स्व. सीताराम रुंगटा की 106वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन के पदाधिकारी, शहरवासी, कांग्रेस और भाजपा के सदस्य उपस्थित रहे और स्व. रुंगटा को पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि दी।


जयंती के अवसर पर सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला और पुरुष दोनों ने भाग लिया। रक्तदान करने वालों में नरेश मित्तल, सुशांत कुमार, धनेश्वर पान, मनीष गोयल, जोनी सर्राफ, सरवन खोवाला, रामस्वरूप अग्रवाल, पवन शर्मा, बसंत चांडक, मेहुल चांडक शामिल थे। महिला रक्तदाता में मीनाक्षी चांडक और अनुष्का दमानी चांडक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला मारवाड़ी सम्मेलन और चाईबासा शाखा ने पूड़ी, कचौड़ी, सब्जी और जलेबी का स्टाल लगाकर उपस्थित लोगों में वितरित किया।
इस अवसर पर पश्चिम सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के एस. आर. रुंगटा ग्रुप निदेशक मुकुंद रुंगटा, सम्मेलन सलाहकार अनिल मुरारका, जिला अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, झारखंड प्रांत कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष एवं शाखा अध्यक्ष रमेश खिरवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार मुंधडा, प्रमोद नेवटिया, जिला कोषाध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, शाखा कोषाध्यक्ष धीरज अग्रवाल, पवन चांडक, मनोज जोशी, अमित मित्तल, मनोज शर्मा, शिव जोशी, पवन गर्ग, संजय गर्ग, भाजपा नेत्री गीता बालमुचु, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, जीवन वर्मा, राजा हिन्दुस्तानी, अशोक जोशी, राजेश चरण और पवन शर्मा उपस्थित रहे।

रमेश खिरवाल ने कहा कि स्व. सीताराम रुंगटा का कार्यकाल सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का स्त्रोत है और उनकी सामाजिक सेवा और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।


