Newsझारखण्ड

स्व. सीताराम रुंगटा की जयंती पर 200 ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए और एस.आर. रुंगटा ग्रुप के संस्थापक एवं पूर्व संरक्षक स्वर्गीय सीताराम जी रुंगटा की 106वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, चाईबासा सृजन शाखा की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एस.आर. रुंगटा ग्रुप, चाईबासा के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कंबल वितरण कार्यक्रम चाईबासा–टाटा मुख्य मार्ग स्थित टेकसाई बोस्च कार सर्विस सेंटर परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 200 जरूरतमंद लोगों और बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके। इसके साथ ही शाखा की ओर से ग्रामीणों के बीच लड्डू और तिलकुट का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सृजन शाखा के साथ-साथ मारवाड़ी महिला समिति की वरिष्ठ शाखा की सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। वरिष्ठ शाखा से श्रीमती पुष्पलता चौबे और श्रीमती सविता अग्रवाल ने कार्यक्रम में भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया।

सृजन शाखा की अध्यक्ष रुचि चौबे ने बताया कि स्व. सीताराम रुंगटा की जयंती पर सेवा कार्य करना संस्था की परंपरा रही है और हर वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

कार्यक्रम में सृजन शाखा की कोषाध्यक्ष श्वेता नरेड़ी सहित नेहा शर्मा और उर्मिला गर्ग भी उपस्थित थीं। सभी सदस्यों ने मिलकर ग्रामीणों को कंबल वितरित किए और सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *