Newsझारखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान, अस्पताल सुरक्षा पर उठे सवाल

धनबाद जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH के सर्जिकल वार्ड में 19 नवंबर की देर रात सियार घुस जाने से हड़कंप मच गया था। वार्ड बॉय ने जब सियार को देखा, तो उसने मरीजों से लाइट जलाने को कहा। जैसे ही रोशनी हुई, सियार तेजी से भाग निकला। किसी के घायल न होने की वजह से गनीमत रही, लेकिन इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

 

इस मामले पर गोविंदपुर में एक निजी अस्पताल उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से सवाल किया गया। मंत्री ने कहा, “अस्पताल में बाघ अगर कोई घुसा दे तो इसकी जवाबदेही मेरी नहीं है। डॉक्टर की भी गलती नहीं। शहर में बाघ आ जाता है, गांव के अस्पताल में सांप-चूहा निकलता है, इसमें डॉक्टर क्या कर सकता है?” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी।

 

मंत्री ने साथ ही राज्य की चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि धनबाद में जल्द ही एक और मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा और 11 साल पहले बने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को शुरू करने के प्रयास जारी हैं। मौजूदा SNMMCH की जर्जर इमारत को पूरी तरह तोड़कर नया भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा, राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेजों की योजना बनाई जा रही है, जिसमें धनबाद को भी एक नया कॉलेज मिलेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *