JamshedpurNewsझारखण्ड

स्वदेशी मेला का भूमि पूजन संपन्न, 8 से 16 अक्टूबर तक गोपाल मैदान में लगेगा मेला  

 

जमशेदपुर,भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित 18वां स्वदेशी मेला आगामी 8 से 16 अक्टूबर तक बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में लगाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन से पूर्व भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसमें विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आयोजन की शुरुआत हुई।

पूजन कार्यक्रम में पंडित नवलकिशोर पांडे ने भगवान विष्णु एवं भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर मेला स्थल का शुभारंभ कराया। यजमान के रूप में मेला संयोजक अशोक गोयल, मुरलीधर केडिया, बंदेशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजपति देवी, राजकुमार साह एवं जे.के.एम. राजू उपस्थित रहे। पूजन के बाद यजमानों ने नारियल तोड़कर अर्ध्य अर्पण किया और महावीर पताका फहराकर स्टॉल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

 

इस अवसर पर मेला संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि “स्वदेशी मेला जमशेदपुर के लिए एक उत्सव के समान है। यहां देश में निर्मित विविध स्वदेशी वस्तुएं एक ही स्थल पर उपलब्ध होती हैं। मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और जनता को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरित करना है।”

 

स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदेशंकर सिंह ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही स्टॉल निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि “हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा। मेला में विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, संगोष्ठियां और अनेक आकर्षक आयोजन होंगे।”

 

मेला आयोजन समिति के सदस्य मुरलीधर केडिया ने कहा कि “देश में कई ट्रेड फेयर आयोजित होते हैं, लेकिन स्वदेशी मेला ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। समाज के सभी वर्गों का निस्वार्थ योगदान इस मेले को निरंतर सफल बना रहा है और भविष्य में यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविन्द्र नारायण सिंह, मनोज कुमार, पंकज कुमार सिंह, अमिताभ सेनापति, घनश्याम दास, मुकेश कुमार, राजपति देवी, विकास साहनी, मुकेश ठाकुर, विकास जयसवाल, के.पी. चौधरी, अनिल राय, अभिषेक बजाज, अमर सिंह, सुखदेव सिंह, रामेश्वर जी, आनंद मजुमदार, किरणजीत कौर, रविशंकर मिश्रा, अरविन्द कुमार, आदर्श कुमार, संदीप कुमार, रमेश कुमार, देव कुमार, अनिता सिंह, अभिमन्यु सिंह, कौशल किशोर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *