स्वर्णरेखा नदी में अज्ञात महिला का शव बरामद, डूबने की आशंका
स्वर्णरेखा नदी से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से चांडिल इलाके में सनसनी फैल गई है।


ईचागढ़ :चांडिल थाना क्षेत्र का है, जहां नदी के पुराने पिकनिक स्पॉट पर शव बरामद किया गया। पुलिस डूबने से मौत की आशंका जता रही है। फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के कांदरबेड़ा स्थित गीतिलबेड़ा, जिसे पुराना पिकनिक स्पॉट भी कहा जाता है। यहां शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नदी किनारे एक महिला का शव देखा।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना चांडिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलशन बिरुवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है ताकि महिला की पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है और पहचान की कोशिशें जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।



