JamshedpurNewsझारखण्ड

स्वस्थ मानगो, सशक्त मानगो का संकल्प — डॉ. विनिता सहाय ने संभाला नया दायित्व

 

मानगो। “स्वस्थ मानगो, सशक्त मानगो” के संकल्प के साथ डॉ. विनिता सहाय ने आज अपने पद का विधिवत दायित्व संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने मानगो की जनता के हित में विकास, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश दिया।

डॉ. विनिता सहाय ने कहा कि उनका लक्ष्य मानगो को एक स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने “लक्ष्य — सशक्त मानगो” का नारा देते हुए जनता से सहयोग की अपील की और कहा कि जनभागीदारी से ही समग्र विकास संभव है।

इस अवसर पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। इस नारे के साथ डॉ. विनिता सहाय आगे बढ़ते हुए मानगो की जनता के लिए एक सकारात्मक और विकासोन्मुखी भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *