Newsझारखण्डसरायकेला

टाँगरानी के पास गेड़ासाई पुलिया पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक समेत दो महिलाएं घायल

 

राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाना पंचायत के टाँगरानी और खेरकोचा के बीच गेड़ासाई पुलिया के समीप शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो मोटरसाइकिलें आपस में जोरदार टक्कर हो गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार एक युवक और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि युवक और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।घायलों की पहचान

जोटा गाँव निवासी प्रह्लाद सरदार,सोनामनी सरदार,

बैसाखी सरदार है,

सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *