JamshedpurNewsझारखण्ड

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का भव्य सम्मान, वार्षिक समीक्षा कार्यक्रम में दिखी रेल कर्मचारियों की एकता  

 

जमशेदपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति रेल कर्मचारी संघ टाटा एवं आदित्यपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार देर संध्या रेलवे संस्थान में वार्षिक समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का भव्य सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम में संगठन के महत्व पर चर्चा के साथ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सदस्य संतोष कुमार के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। साथ ही वसंत लाल मेल एक्सप्रेस के लोको पायलट की विदाई के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया तथा लिट्टी पार्टी का भी आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में रेलवे के सहायक अभियंत्रण अभियंता वन आर के सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संतोष कुमार को राष्ट्रपति पदक मिलना सभी रेलवे कर्मचारियों के लिए गौरव की बात है और यह कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

जुगसलाई विधायक मंगल कालंदी और पोटका विधायक संजीव सरदार ने भी मंच से संबोधन करते हुए संगठित रहकर किए गए कार्यों की सराहना की और संतोष कुमार की उपलब्धियों की प्रशंसा की।

 

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संगठन आदित्यपुर शाखा के सचिव मिथलेश कुमार ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर संतोष कुमार को सम्मानित किया। वहीं पदोन्नत कर्मचारियों जगजीवन राम, शैलेंद्र दास और सत्येंद्र पासवान को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन विमल रजक ने किया। इस सम्मान समारोह में रेलवे कर्मचारियों के बीच एकता की भावना देखने को मिली। एससी-एसटी कर्मचारी संघ, ओबीसी यूनियन और मेंस यूनियन के सदस्यों ने एक मंच पर उपस्थित होकर संतोष कुमार को बधाई दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *