LatestNewsझारखण्ड

तदाशा मिश्रा की सख्त चेतावनी: झारखंड में अपराध पर कसी जाएगी नकेल, समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

झारखंड में अपराध और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश जारी किए।

डीजीपी ने धमकी, लेवी, आगजनी और तोड़फोड़ जैसे मामलों में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज करने और जरूरत पड़ने पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया। प्राप्त खुफिया सूचनाओं का त्वरित सत्यापन कर प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करने तथा आत्मसमर्पण नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही गई, ताकि भटके युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। जमानत पर रिहा अपराधियों की विशेष निगरानी और डिजिटल सर्विलांस मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए।

लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार, पोक्सो और साइबर अपराध जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भौतिक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *