टेलर का चपेट में आने से दो बच्चे घायल, स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा इलाज
ईचागढ़: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर मिलन चौक में एक टेलर के चपेट में आने से ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पिलीद गांव के साहिल मछुआ 13 वर्ष एवं आनंद मुंडा 10 वर्ष घायल हो गया। दोनों घायलों को मिलन चौक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना कि सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस नर्सिंग होम पहुंचे और टेलर को जप्त कर आगे की कारवाई में जुटी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अपने साईकिल से मिलन चौक आ रहे थे,तभी सिल्ली कि ओर से जमशेदपुर जा रही टेलर के चपेट में आने से दोनों बच्चे घायल हो गए। दोनों बच्चों का हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है। टेलर का ठोकर से दोनों साईकिल कवाड़ी बन गया। गनिमत रहा कि बच्चे टेलर के बाहर सड़क पर गीरा जिससे एक बड़ी हादसे पर गया। एस आई हिलाल कुमार के पहल पर इलाज के लिए टेलर मालिक द्वारा सहयोग किया गया। पूर्व मुखिया पंचानन पातर ने अस्पताल में घायल बच्चों का जायजा लिया एवं मुआवजे का मांग किया।




