Newsझारखण्ड

तेन्तोडीपोसी में स्व. माँगी कुई के श्राद्धकर्म में शामिल हुए विधायक सोनाराम सिंकु   

 

 

जगन्नाथपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम तेन्तोडीपोसी में वरिष्ठ कांग्रेसी गंगाराम केराई की माताजी एवं राजू हेम्ब्रम की नानी स्वर्गीय माँगी कुई के श्राद्धकर्म (दिरिदुलसुनुम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु कार्यक्रम में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

विधायक सोनाराम सिंकु ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत माँगी कुई के जीवन को स्मरण करते हुए ईश्वर से आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

 

श्राद्धकर्म कार्यक्रम में जिन्तुगाड़ा मुंडा, सोमनाथ सिंकु और पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंकु भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और परिजनों ने भाग लिया और श्रद्धा भाव से धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *