थाना निरीक्षण पर पहुंचे एसपी, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत
सरायकेला। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने सरायकेला थाना का निरीक्षण किया। थाना पहुंचते ही जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना परिसर पूरी तरह चाक-चौबंद रहा।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की गहन समीक्षा की और थाना स्तर पर विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार और सिनी ओपी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन व्यवस्था की भी सराहना की तथा पुलिसकर्मियों को और बेहतर ढंग से कार्य करने की हिदायत दी।

