Newsझारखण्डसरायकेला

तिलोपदा पंचायत में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत लगा शिविर, लाभुकों में परिसंपत्तियों का किया गया वितरण 

 

कुचाई प्रखंड अंतर्गत तिलोपदा पंचायत भवन में शुक्रवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिला के उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ सुषमा सुरेन, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह मुंडा, पंचायत के मुखिया राम सोय शामिल हुए.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत एवं उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा उपस्थित रहे. शिविर के दौरान उप विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए उपलब्ध सेवाओं, प्राप्त आवेदनों एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए और लाभुकों को योजनाओं का लाभ स्थल पर ही उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जाए. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न विभागों द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया.

मौके पर रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा,गोमियाडीह पंचायत मुखिया मंगल सिंह मुंडा, अरूवां पंचायत मुखिया सरस्वती मिंज, प्रखंड समन्वयक पंकज कुंभकार, ऐई गणेश महतो,जेई सुमित कवि, पार्वती गागराई समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *