तिरूलडीह थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

ईचागढ़- तिरूलडीह थाना परिसर में मंगलवार को ईद , रामनवमी व सरहुल”जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कौशल कुमार नी की , जिसमें सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा और समन्वय बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान पर्वों के दौरान निकलने वाले जुलूस, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव ने कहा कि तिरुलडीह क्षेत्र हमेशा से ही सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का उदाहरण रहा है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं प्रमुख प्रतिमा वाला पातर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। उप प्रमुख ने भी सभी समुदायों से मिल-जुलकर पर्व मनाने का आह्वान किया।”वहीं थाना प्रभारी कौशल कुमार ने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वाले मोबाइल मैसेज भेजने वाले, शराबी और हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखा जाएगा एवं उपद्रव करने वाले पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर पुर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव, प्रमुख प्रतिमा बाला सिंह पातर,उप प्रमुख मोहम्मद एकराम, मुखिया चित्तरंजन सिंह मुण्डा,उप मुखिया मनोज मछुआ, इन्द्रजीत महतो, संकेश्वर सिंह मुण्डा, मृत्युंजय सिंह, कृष्ण कुमार सहित अखाड़ा, मस्जिद कमेटी एवं सरहुल कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।


