LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

तिरुलडीह: राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय का JAC बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 93.75% छात्र उत्तीर्ण

तिरुलडीह: कुकड़ू प्रखंड राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, तिरुलडीह ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वार्षिक उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2025 (कला संकाय) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष कुल 64 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें 93.75% उत्तीर्ण हुए। 

 

परीक्षा परिणाम के अनुसार, 14 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी, 32 ने द्वितीय श्रेणी, और 14 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की, जबकि केवल 4 छात्र असफल रहे। विद्यालय की टॉपर नसीबुन खातून ने 350 अंक (70%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नाजिमा खातून 337 अंक (67.4%) के साथ दूसरे और नुसरत परवीन 336 अंक (67.2%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 

 

**टॉप-10 छात्र-छात्राएं:**

1. नसीबुन खातून – 350 (70%)

2. नाजिमा खातून – 337 (67.4%)

3. नुसरत परवीन – 336 (67.2%)

4. शाहिना परवीन – 334 (66.8%)

5. सना परवीन – 323 (64.6%)

6. वर्षा प्रमाणिक – 320 (64%)

7. जिन्नत परवीन – 320 (64%)

8. महेश्वरी तंतुबाई – 316 (63.2%)

9. शिवचरण कालिंदी – 302 (60.4%)

10. रोशनी तांतीबाई – 300 (60%)

 

विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत सिंह मुरा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत और छात्र-छात्राओं के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों बधाई दी और सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *