तिरुलडीह थाना प्रभारी ने होटलो में की छापामारी, नशीली पदार्थों पर लगाई रोक
कुकड़ू, तिरुलडीह । स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शराब एवं अन्य नशीली पदार्थों के सेवन और बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए।


थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी होटल या ढाबे में शराब या नशीले पदार्थ पाए गए तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान में पुलिस बल भी मौजूद रहा और स्थानीय लोगों से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली और वहां मौजूद ग्राहकों से पूछताछ की। हालांकि, मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। क्षेत्र के होटलों और सार्वजनिक स्थलों की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि त्योहार और राष्ट्रीय पर्वों के समय सुरक्षा इंतज़ाम कड़े रहना ज़रूरी है।
पुलिस ने अपील की है कि नागरिक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत तिरुलडीह थाना को दें।


