Newsझारखण्डसरायकेला

तिरुलडीह व नीमडीह पुलिस ने चलाया विशेष वाहन जाँच अभियान,बिना नंबर प्लेट के दो बाइक जब्त

 

ईचागढ़ – तिरुलडीह एवं नीमडीह थाना पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए सोमबार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। थाना क्षेत्र में विशेष रूप से रेस ड्राइविंग और एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के दो वाहन को जप्त किया है। वहीं नीमडीह थाना में एक बाइक जप्त किया गया है।इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि जप्त किए गए दोनों वाहन के विरुद्ध विधिसम्मत करवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि युवा सड़कों पर रेस ड्राइविंग करते हैं, जिसके कारण सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना रोकने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। वाहन चालक नियमों का अनुपालन करते हुए वाहन चलाएं इसके लिए भी लोगों को जागरूक किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि बगैर नंबर प्लेट के और बगैर कागजातों के साथ बिना हेलमेट वाहन चलाना गलत है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *