Newsझारखण्डसरायकेला

तोड़ांगडीह में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने संयुक्त रूप से उप स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास 

 

कुचाई प्रखंड अंतर्गत तोड़ागंडीह में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व विशिष्ट अतिथि में जिला उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, कुचाई के जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम‌ ने नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण होने से ग्रामीणों को चिकित्सा की बेहतर सुविधा मिलेगी.आधुनिक उप स्वास्थ्य केंद्र यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा और अब यहां के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि गांव वालों की मांग को देखते हुए उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है. ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. मौके पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मुंडा, तिलोपदा पंचायत के मुखिया राम सोय,रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, मंगल कांडेयबुरू, बैजनाथ महतो, पांडु बांकिरा, संवेदक विरेन्द्र दुबे, माधव महतो, रामविलास महतो, सोमेश्वर महतो, महेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *