Newsझारखण्ड

टोंटो थाना क्षेत्र के हुसीपी गांव में महिला की हत्या, अंधविश्वास की आशंका  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुसीपी में बुधवार 04 फरवरी 2026 की रात एक महिला की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पदनी सुरीन, उम्र करीब 57 वर्ष, पति चोकरो सुरीन के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थर से कूच कर महिला की हत्या कर दी।

 

घटना की सूचना मिलते ही टोंटो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो पाया है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या के पीछे अंधविश्वास की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस बिंदु सहित सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है तथा जल्द ही दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *