LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

तोपचांची के सपूत से हैदराबाद में मुलाकात, झारखंड की पुलिसिंग पर हुई चर्चा,डुमरी विधायक जयराम महतो ने की हैदराबाद आईजी तफसीर इकबाल से मुलाकात

Jharkhand:-डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने हैदराबाद प्रवास के दौरान राज्य के गौरव और तोपचांची निवासी, हैदराबाद के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) तफसीर इकबाल से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच पुलिसिंग, प्रशासनिक अनुभव और झारखंड में सुधार की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

 

विधायक जयराम महतो ने बताया कि तोपचांची की माटी से निकला एक बेटा आज हैदराबाद जैसे बड़े शहर में कानून-व्यवस्था को संभाल रहा है, यह अपने आप में गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि तफसीर इकबाल से मिलकर आत्मीयता और गर्व दोनों की अनुभूति हुई।

 

इस अवसर पर विधायक ने यह भी कहा कि झारखंड में पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुखी बनाने की जरूरत है। उन्होंने हैदराबाद पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड भी इस मॉडल से सीख सकता है।

 

उन्होंने आगे कहा कि राज्य से बाहर अपनों से मिलना हमेशा एक सुखद अनुभव होता है, और यह मुलाकात भी उनमें से एक रही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *