Newsझारखण्ड

टोटो चालकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया

 

 

चाईबासा: जिला उपायुक्त के निर्देश पर नगर परिषद पदाधिकारी द्वारा शहर में टोटो चालकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राजा राम गुप्ता, मोटर यान निरीक्षक नेल्सन तिर्की और कृष्णा सोरेन के साथ मुफ्फसिल थाना एवं सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा जिला सड़क सुरक्षा की टीम मौजूद रही।

 

अभियान के दौरान नगर परिषद के प्रशासक ने टोटो चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा लिया गया हर निर्णय टोटो चालकों और आम जनता के हित में होता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करना और सभी चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। साथ ही टोटो चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और शहर को जाम मुक्त बनाने में आपसी सहयोग करने की अपील की गई।

मौके पर मौजूद सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राजा राम गुप्ता ने कहा कि कई टोटो चालक समाज को सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कई चालक गर्भवती महिलाओं से किराया नहीं लेते और दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए नि:शुल्क सेवा प्रदान करते हैं, जो सराहनीय है।

 

उन्होंने सभी चालकों से सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने और अन्य नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी।

 

इस जागरूकता अभियान के माध्यम से टोटो चालकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सजग करने का प्रयास किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *